Home Hindi भारतीय मतदाताओं पर बाग-बाग America, कहा-‘ऐसे जीवंत लोकतंत्र का विश्व में दूसरा...

भारतीय मतदाताओं पर बाग-बाग America, कहा-‘ऐसे जीवंत लोकतंत्र का विश्व में दूसरा उदाहरण नहीं’

0
SHARE

भारत में इन दिनों आम चुनाव की प्रक्रिया पूरे जोरों पर है। सात चरणों में होने वाले इस चुनाव में चार चरण पूरे हो चुके हैं। मतदान कहीं अधिक तो कहीं कम जरूर हुआ है, लेकिन किसी बड़ी हिंसा या उपद्रव की घटना नहीं घटी है। इस सबको देखकर अमेरिका भी भारत की प्रशंसा करने से खुद को नहीं रोक पाया। व्हाइट हाउस ने भारत को असाधारण जीवंत लोकतंत्र बताया और कहा कि लोकतंत्र का जिस प्रकार वहां उत्सव चल रहा है, वह ​अद्वितीय है।

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय और निवास, व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने भारत के संदर्भ में ये बातें एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहीं। किर्बी से एक पत्रकार ने भारत में जारी चुनावों के बारे में एक सवाल किया था जिसके जवाब में किर्बी ने कहा कि भारत से ज्यादा जीवंत लोकतंत्र विश्व अन्य कोई नहीं है।

अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मतदाताओं का इस पैमाने पर चुनावों में भाग लेना कमाल की बात है। अधिकांश मतदाता अपने मतदान के अधिकार को लेकर जागरूक हैं और एक जीवंत लोकतंत्र के लिए यह सबसे जरूरी आयाम होता है। ऐसा शायद विश्व के किसी और देश में देखने में नहीं आता।

उल्लेखनीय है कि भारत में सैकड़ों राजनीतिक दल हैं और विशाल जनसंख्या के साथ ही एक बड़ा देश है। व्यवस्थाओं और लंबी—चौड़ी प्रक्रिया को देखते हुए चुनाव के सात चरण लगभग डेढ़ महीने में पूरे किए जाने हैं। इसके लिए आवश्यक तैयारी और प्रतिबद्धता के मामले में चुनाव आयोग का काम सभी को प्रशंसनीय लगा है। इस लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण आगामी 20 मई को संपन्न किया जाएगा। सातवां चरण 1 जून को और परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मतदाताओं का इस पैमाने पर चुनावों में भाग लेना कमाल की बात है। अधिकांश मतदाता अपने मतदान के अधिकार को लेकर जागरूक हैं और एक जीवंत लोकतंत्र के लिए यह सबसे जरूरी आयाम होता है। ऐसा शायद विश्व के किसी और देश में देखने में नहीं आता।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार आगे कहा कि अद्भुत है कि भारत के लोग मतदान की ऐसी क्षमता रखते हैं और लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान देते हैं। किर्बी ने आशा व्यक्त की कि भारत में लोकतंत्र की यह प्रक्रिया अच्छे से सम्पन्न होगी।