
श्रद्धांजलि
श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के दुखद निधन से हम सभी आंतरिक रूप से व्यथित है। उनके रिक्तता की कल्पना भी असहय है। वैचारिक प्रतिबद्धता के साथ सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में अपने परिश्रम और कर्तृत्व से एक अमिट श्रेष्ठ समर्पित जीवन के रूप में वे सदा स्मृति में रहेंगे।
एक संवेदनशील कवि, भविष्य को जानने वाला दृष्टा , जनानाम प्रिय ऐसा महान व्यक्तित्व का नाम “अटल जी ” था। वे अपने नाम के समान जीवन भर अटल रहे। हजारों भारतीयों के हृदय सम्राट राजनैतिक धुरंधर वक्तृत्व के धनी समर्पित स्वयंसेवक “अटल बिहारीजी” को हमारा अंतिम प्रणाम। आपकी स्मृतियां सदैव हमें प्रेरित करती रहेंगी।
भावभीनी श्रद्धांजलि ….
मोहन भागवत, सरसंघचालक
सुरेश (भय्याजी) जोशी, सरकार्यवाह
Courtesy: RSS.org